आँखें फाउंडेशन — "जल और जंगल" संरक्षण, बाराबंकी नदी पुनरुद्धार एवं ग्रीन गैंग
पंजीकरण संख्या BAB/02650/2018-19 • गोमती, घाघरा, रेठ, कल्याणी व जमुरिया नाला (जम्बू-नद) पुनरुद्धार
आँखें फाउंडेशन (पंजीकरण संख्या BAB/02650/2018-19) सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अंतर्गत उपनिबंधक अयोध्या मंडल से पंजीकृत है। संस्था गठन वर्ष 2010 (पूर्व नाम आँखें इंडिया) से अनवरत पर्यावरण व नदी संरक्षण में समर्पित है।
पंजीकृत कार्यालय एवं विवरण
• पंजीकृत कार्यालय: ग्राम व पोस्ट पाटमऊ, तहसील- नवाबगंज, जिला- बाराबंकी (उ.प्र.)
• प्रधान-कार्यालय: ग्रीन गैंग रोड, हजाराबाग, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश, भारत।
• संस्थापक: श्री प्रदीप सारंग (मो. 9919007190)
बाराबंकी की 4 नदियाँ एवं जमुरिया (जम्बू-नद) पुनरुद्धार
बाराबंकी की 4 प्रमुख नदियाँ— गोमती व घाघरा (गंगा की सहायक नदियाँ) तथा रेठ व कल्याणी (गंगा की उप-नदियाँ)। साथ ही बाराबंकी के प्राचीन जम्बू-नद (जमुरिया नाला) का जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद के सहयोग से ऐतिहासिक पुनरुद्धार कराया गया, जो वर्तमान में पुनः नदी स्वरूप में है।
ग्रीन गैंग व "ग्रीन मॉर्निंग" क्रांति
5 जून 2019 विश्व पर्यावरण दिवस को शहीद उद्यान पार्क बाराबंकी में ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना का गठन हुआ। Good Morning के स्थान पर "ग्रीन मॉर्निंग" बोलकर दिल-दिमाग में हरियाली के प्रति प्रेम (Greenery Liking) का संचार करने की विश्वस्तरीय पहल की गई।
स्वागत में माला-फूल नहीं, गमला व पौध
आयोजनों में स्वागत में माला-फूल के स्थान पर गमला व पौध भेंट करने की स्वस्थ परम्परा स्थापित की गई तथा वर्ष 2011 से बेजुबान पक्षियों के लिए छतों पर मिट्टी के सकोरों में दाना-पानी रखने का अभियान निरंतर संचालित है।
बाराबंकी नदी पुनरुद्धार व 4 नदियाँ
गोमती, घाघरा, रेठ व कल्याणी नदी संरक्षण एवं जमुरिया नाला पुनरुद्धार।
ग्रीन गैंग व "ग्रीन मॉर्निंग" क्रांति
शहीद उद्यान पार्क में गठित पर्यावरण सेना एवं ग्रीन अभिवादन संस्कृति।