🍃 Pradeep Sarang ⚡ AMP Desktop / Full Site

सरदार पटेल अभियान

जन-अभियान विवरण

भारत के प्रथम गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के कृतित्व व्यक्तित्व से जनजन को परिचित कराने हेतु सरदार पटेल के विचारों के प्रति समर्पित उद्दाम विचारक सामाजिक चिंतक, बाल विकास विद्यामंदिर इंटर कालेज कोठी के प्रिंसिपल श्री विक्रम सिंह को अगुवा मानकर, साथ मिल बैठकर, एक ट्रस्ट, सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट के गठन का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट का पंजीकरण कराया गया जिसमें श्री प्रदीप सारंग जी को संस्थापक सचिव का दायित्व प्राप्त हुआ। कवि पत्रकार सोशल रिसर्चर श्री सारंग ने अपने बुद्धिबल एवं कर्मठता तथा नवाचारों से सभी को प्रभावित किया। श्री सारंग की दूरन्दाजी एवं ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा अत्यंत विश्वास किये जाने के कारण श्री सारंग द्वारा कई परियोजनाएं संचालित की गईं। जिसमें सभी के सुझाव सहयोग से सभी की सभी परियोजनाएं सफल रही हैं। 1- सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों का वितरण। 2- प्रतिवर्ष सम्पूर्ण जनपद में निरन्तर एक माह तक पटेल चेतना रथ का संचालन/ भ्रमण। 3- देश दुनियाँ में पहली बार सरदार पटेल की आरती का विधान, सजाया और सँवारा गया। 4- कविगण को प्रेरित कर आरती लिखवाई गयी। संगीतमय कराई गई।
🌐 View Full Interactive Version on Official Site ↗