मुख्य सामग्री पर जाएं
eco ग्रीन मॉर्निंग!
workspace_premium सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट

सरदार पटेल अभियान लौह पुरुष की वैचारिकी, अखण्ड भारत संकल्प एवं सामाजिक उत्थान

अखण्ड भारत के निर्माता, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सिद्धांतों, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, निर्भीकता एवं कृषक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने हेतु समर्पित एक पवित्र जन-आंदोलन।

"न अन्याय करेंगे, न अन्याय सहेंगे — एकीकरण के द्वारा सामूहिक शक्ति का एहसास कराना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है।"

सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट — प्रदीप सारंग (सचिव)
भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल
stars भारत रत्न • लौह पुरुष

सरदार वल्लभ भाई पटेल

31 अक्टूबर 1875 — 15 दिसम्बर 1950 • अखण्ड भारत के अमर शिल्पी

31 अक्तू. पंच-दीप दीपोत्सव
20 दिन पटेल चेतना रथ
प्रथम श्री पटेल आरती
पूर्णतया अराजनैतिक ट्रस्ट
flare 31 अक्तूबर पाँच-दीप दीपोत्सव पर्व जयंती पर घर-घर उत्सव व संस्मरण
directions_car 20-दिवसीय पटेल चेतना रथ यात्रा प्रतिवर्ष जन-जन तक सामूहिक चेतना
menu_book 12 उद्देश्य समाज के समग्र उत्थान शिक्षा, संस्कार, स्वाभिमान व सेवा
diversity_3 100% अराजनैतिक एकता एवं सर्व-समरसता संविधान सम्मत न्याय व बंधुत्व
checklist सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट • अधिकृत घोषणा

ट्रस्ट के 12 आधारभूत उद्देश्य

पटेल अनुयायियों, कृषक समाज, भावी पीढ़ी एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता के सतत उन्नयन हेतु निर्धारित 12 मूल संकल्प एवं कार्ययोजनाएं।

search
1
history_edu
उद्देश्य 1 • सिद्धांत व इतिहास

लौह पुरुष के सिद्धांतों व किसान आंदोलन से जन-परिचय

अखण्ड भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सिद्धांतों, उनकी ईमानदारी, उनके चरित्र की दृढ़ता, सदाशयता, संकल्प शक्ति, किसान आंदोलन इत्यादि से जन-जन को परिचित कराना।

check_circle अधिकृत ध्येय
2
diversity_1
उद्देश्य 2 • राष्ट्रीय एकता

एकता-अखण्डता व आपसी भाईचारे का सुदृढ़ीकरण

सरदार पटेल द्वारा निर्मित भारत की एकता अखण्डता को अक्षुण बनाये रखने हेतु जन-जन में समझदारी तथा आपसी भाईचारा प्रबल बनाना।

check_circle अधिकृत ध्येय
3
menu_book
उद्देश्य 3 • साहित्य व प्रकाशन

साहित्य, संगीत, काव्य सृजन एवं विशेषांक प्रकाशन

सरदार पटेल के जीवन चरित्र सम्बन्धी साहित्य, संगीत, काव्य, सृजित करना/कराना एवं पुस्तक/पत्र/पत्रिका विशेषांक के प्रकाशन करना कराना।

check_circle अधिकृत ध्येय
4
workspace_premium
उद्देश्य 4 • स्वाभिमान व प्रगति

समग्र उन्नयन व पटेल-स्वाभिमान का उच्चीकरण

पटेल अनुयायियों के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, व्यावसायिक, साहित्यिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक उन्नयन एवं पटेल-स्वाभिमान को उच्चतम शिखर तक ले जाने हेतु अनेकानेक जागरूकता गतिविधियों/कार्यक्रमों/परियोजनाओं के संचालन करना, कराना।

check_circle अधिकृत ध्येय
5
psychology
उद्देश्य 5 • वैज्ञानिक दृष्टिकोण

संस्कारित, तर्कशील व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संपन्न भावी पीढ़ी

पटेल अनुयायियों/ भावी पीढ़ी को कर्मठ, ईमानदार, जागरूक, सुशिक्षित, संस्कारित, कौशल-सम्पन्न, तर्कशील बनाने, सामाजिक कुरीतियों तथा अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने तथा वैज्ञानिक-दृष्टिकोण अपनाने हेतु जागरूकता व प्रेणात्मक अनेकानेक कार्यक्रमों, गतिविधियों के आयोजन करना, कराना।

check_circle अधिकृत ध्येय
6
insights
उद्देश्य 6 • उपचारात्मक उन्नयन

पिछड़ेपन के कारकों की पहचान व उपचारात्मक समाधान

पटेल अनुयायियों/भावी पीढ़ी को आर्थिक पिछड़ेपन के, तथा साहित्यिक एवं राजनैतिक पिछड़ेपन के जिम्मेदार कारकों की पहचान कर, कराकर उन्नयन हेतु उपचारात्मक कार्यक्रमों/गतिविधियों के आयोजन करना कराना।

check_circle अधिकृत ध्येय
7
volunteer_activism
उद्देश्य 7 • स्वैच्छिक योगदान

समयदान, धन-दान, श्रमदान व स्वैच्छिक योगदान

पटेल-मान-सम्मान-स्वाभिमान के निरन्तर-उच्चीकरण हेतु स्वैच्छिक आधार पर समयदान, धन-दान, श्रमदान एवं वांछनीय योगदान प्राप्त करना।

check_circle अधिकृत ध्येय
8
military_tech
उद्देश्य 8 • सम्मान व पुरस्कार

उत्कृष्ट कार्य व प्रेरणात्मक आदर्शों का सम्मान व प्रोत्साहन

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों, प्रेरणात्मक आदर्श प्रस्तुत करने वालों को समय समय प्रोत्साहन/सम्मान/पुरस्कार/मानदेय/ प्रेरणा-वृत्ति इत्यादि प्रदान करना।

check_circle अधिकृत ध्येय
9
account_balance
उद्देश्य 9 • प्रशिक्षण व शोध

संगोष्ठी, मेला, प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्रों की स्थापना

उद्देश्यों की पूर्ति, प्राप्ति हेतु संगोष्ठी, कार्यशाला, उत्सव, मेला, प्रदर्शनी, प्रतियोगिता, प्रशिक्षण इत्यादि के आयोजन करना, कराना तथा यथावश्यक संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र, शोध केन्द्र, आदि इत्यादि की स्थापना एवं संचालन करना/ कराना।

check_circle अधिकृत ध्येय
10
eco
उद्देश्य 10 • पर्यावरण व स्वास्थ्य

पृथ्वी एवं मानव स्वास्थ्य संवर्धन अभियान

पृथ्वी और मानव स्वास्थ्य को उत्कृष्ट बनाने तथा बेहतर बनाये रखने हेतु अनेक कार्यक्रम, गतिविधियों के आयोजन करना कराना।

check_circle अधिकृत ध्येय
11
handshake
उद्देश्य 11 • सहयोग व अनुदान

शासन-प्रशासन, संस्थाओं व समाज से सहयोग व अनुदान

उद्देश्यों की पूर्ति प्राप्ति हेतु केंद्र/प्रान्त सरकार से, शासन-प्रशासन से, ग्राम/क्षेत्र/जिला पंचायत से, सरकारी व गैर सरकारी विभागों/अभिकरणों/परियोजनाओं/संस्थाओं/व्यक्तियों से, दान/अनुदान प्राप्त करना।

check_circle अधिकृत ध्येय
12
healing
उद्देश्य 12 • अंत्योदय व सेवा

निर्बल, असहाय व अशक्त जनों की सेवा व सहयोग

सरदार पटेल समाजोत्थान संगठन द्वारा समाज के अशक्त, असहाय, निर्बल, को सेवा, सहायता, सहयोग, वृत्ति, प्रदान करना/कराना।

check_circle अधिकृत ध्येय
प.सा.

प्रदीप सारंग

संस्थापक ट्रस्टी / सचिव — सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट

पर्यावरणविद्, अवधी साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता (बाराबंकी, उ.प्र.)

handshake सहभागी बनें
verified सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट • आधिकारिक संकल्प

auto_stories पावन संकल्प

प्रत्येक पटेल अनुयायी एवं राष्ट्र-भक्त द्वारा हृदयंगम करने योग्य पावन प्रतिज्ञा

military_tech
सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट

राष्ट्रीय एकता एवं समाजोत्थान संकल्प-पत्र

"हम भारत की एकता अखंडता के लिए वह सब करेंगे जो संविधान सम्मत है"

हमें गर्व है कि हम, अखण्ड भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनुयायी हैं, हम भारत की एकता अखण्डता के लिए वह सब करेंगे जो संविधान सम्मत है।

पटेल अनुयायियों के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, व्यावसायिक, साहित्यिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक उन्नयन एवं स्व-स्वाभिमान को उच्चतम शिखर तक ले जाने हेतु अनेकानेक जागरूकता गतिविधियों में सम्मिलित होकर, समाज को सामाजिक कुरीतियों से मुक्त बनाने में सामूहिक योगदान करेंगे।

भावी पीढ़ी को कर्मठ, ईमानदार, जागरूक, सुशिक्षित, संस्कारित, तर्कशील एवं अंधविश्वास-मुक्त बनाने के लिए तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने हेतु अनवरत प्रयास करेंगे।

पटेल अनुयायियों के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पिछड़ेपन के जिम्मेदार कारकों की पहचान कर उन्नयन हेतु समुचित उपाय अपनाएंगे।

पृथ्वी और मानव स्वास्थ्य के सम्वर्धन हेतु न सिर्फ सतर्क रहेंगे बल्कि निरन्तर बेहतरी की स्थिति बनाने हेतु वांछित कदम भी उठाएंगे।

पटेल जी के मान-सम्मान-स्वाभिमान के निरन्तर-उच्चीकरण हेतु यथाशक्ति समयदान, धनदान, श्रमदान एवं वांछनीय योगदान करते रहेंगे।

जय हिंद, जय पटेल
psychology सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट

psychology परिचय एवं वैचारिकी

संगठन की दार्शनिक आधारशिला, अराजनैतिक स्वरूप, दीपोत्सव पर्व एवं विश्व में प्रथम "पटेल आरती" का प्रामाणिक विधान।

touch_app वैचारिकी के 6 आधार स्तंभ (क्लिक करके पढ़ें)
policy
अराजनैतिक सिद्धांत बिंदु संख्या: 1

पूर्णतया अराजनैतिक स्वरूप एवं सामूहिक शक्ति

यह संगठन पूर्णतया अराजनैतिक रहेगा यानी कभी भी किसी राजनैतिक दल अथवा किसी राजनेता का न ही समर्थन करेगा न ही विरोध करेगा। यह संगठन सिर्फ पटेल अनुयायियों की व भावी पीढ़ी की समस्त प्रकार की उन्नति को समर्पित रहेगा। एकीकरण के द्वारा सामूहिक शक्ति का एहसास कराना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है।
lightbulb
मूल वैचारिकी सार:

पूर्णतया अराजनैतिक • केवल समाज व भावी पीढ़ी के उत्थान को समर्पित

1 / 6

view_agenda समस्त 6 वैचारिकी बिंदु (विस्तृत प्रारूप)

स्वाभाविक प्रवाह प्रारूप
policy अराजनैतिक सिद्धांत 1

पूर्णतया अराजनैतिक स्वरूप एवं सामूहिक शक्ति

यह संगठन पूर्णतया अराजनैतिक रहेगा यानी कभी भी किसी राजनैतिक दल अथवा किसी राजनेता का न ही समर्थन करेगा न ही विरोध करेगा। यह संगठन सिर्फ पटेल अनुयायियों की व भावी पीढ़ी की समस्त प्रकार की उन्नति को समर्पित रहेगा। एकीकरण के द्वारा सामूहिक शक्ति का एहसास कराना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है।

lightbulb मूल सार:

पूर्णतया अराजनैतिक • केवल समाज व भावी पीढ़ी के उत्थान को समर्पित

flare वार्षिक पर्व व दीपोत्सव 2

“न अन्याय करेंगे, न अन्याय सहेंगे” — 31 अक्तूबर दीपोत्सव

"न अन्याय करेंगे, न अन्याय सहेंगे"। हमें विश्वास है कि आप सभी पटेल अनुयायीगण हमारे अनुरोध को स्वीकार कर संगठन के उद्देश्य से सहमत होकर सरदार पटेल समाजोत्थान संगठन की सदस्यता प्राप्त करेंगे और हम सबके गौरव, देश के स्वाभिमान, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर 31 अक्तूबर को प्रतिवर्ष अपने घरों में पूड़ी पकवान बनवाए जाएं, तथा शाम को कम से कम "पाँच-दीप" जलाकर दीपोत्सव मनाएं। संगठन का ये भी आव्हान है कि 31 अक्टूबर को हर वर्ष प्रत्येक इकाई द्वारा पटेल जी के चित्र पर माला-फूल के जरिये पुष्पांजलि अर्पित की जाए। ट्रस्ट का संकल्प दुहराया जाए, और पटेल जी के जीवन के प्रेरणास्पद संस्मरणों पर चर्चा हो।

lightbulb मूल सार:

31 अक्तूबर: घरों में पूड़ी-पकवान, शाम को 'पाँच-दीप' प्रज्वलन व सामूहिक संस्मरण चर्चा

gavel संवैधानिक मर्यादा 3

संविधान सम्मत न्याय व स्वाभिमान रक्षा

किसी पटेल अनुयायी के साथ अन्याय होने पर अपमान होने पर ट्रस्ट संविधान सम्मत प्रतिक्रिया व्यक्त करने का आवाहन करता है।

lightbulb मूल सार:

संविधान के दायरे में रहकर अन्याय व अपमान के विरुद्ध अडिग प्रतिकार

public सर्व-समावेशी दर्शन 4

महापुरुष सर्व समाज की खुशहाली के प्रतीक

कोई भी महापुरुष तभी कहलाता है जब किसी एक जाति धर्म की बात न करके सर्व समाज की खुशहाली और उन्नति की बात करता है। प्रत्येक जाति में महापुरुष हुए हैं। सभी अपने महापुरुष को जानें और उनके बताए रास्ते पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

lightbulb मूल सार:

महापुरुष किसी एक जाति के नहीं, बल्कि सर्व समाज के पथ-प्रदर्शक होते हैं

flag विराट व्यक्तित्व 5

कुर्मी समाज की अगुवाई एवं विराट राष्ट्रीय व्यक्तित्व

सरदार पटेल कुर्मी जाति में जन्मे हैं। इसलिए कुर्मी जाति वालों को गर्व का अनुभव होना स्वाभाविक है। किंतु पटेल जी के नाम पर सिर्फ जाति की बात करना उनके विराट व्यक्तित्व के साथ अन्याय है। कुर्मी जाति के लोगों को अगुवाई करना चाहिए कि पटेल के कृतित्व व्यक्तित्व से जनजन को सुपरिचित कराया जाए।

lightbulb मूल सार:

जातिगत सीमाओं से ऊपर उठकर पटेल जी के विराट राष्ट्रीय स्वरूप का जन-जन में प्रचार

directions_car ऐतिहासिक नवाचार 6

विश्व में प्रथम पटेल आरती एवं 20-दिवसीय चेतना रथ यात्रा

सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट द्वारा पटेल जी को देवता या ईश्वर मानकर नहीं बल्कि महामानव महापुरुष मानकर श्री वल्लभ पटेल की आरती का विधान विश्व में पहली बार सजाया और सँवारा गया है। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में पहली बार सामूहिक आरती की गई। प्रति वर्ष 20 दिन लगातार संचालित पटेल चेतना रथ के दौरान जगह-जगह सामूहिक पटेल आरती होती है।

lightbulb मूल सार:

महामानव रूप में विश्व की प्रथम 'पटेल आरती' एवं 20-दिवसीय अनवरत चेतना रथ यात्रा

flare 31 अक्तूबर • राष्ट्रीय दीपोत्सव आह्वान

प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को घर-घर "पाँच-दीप" प्रज्वलन एवं संस्मरण चर्चा

हम सबके गौरव, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर प्रत्येक घर में पूड़ी-पकवान बनवाएं, शाम को कम से कम "पाँच-दीप" जलाकर दीपोत्सव मनाएं, चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करें, ट्रस्ट का संकल्प दोहराएं तथा प्रेरणास्पद संस्मरणों पर चर्चा करें।

1. पूड़ी-पकवान निर्माण 2. पाँच-दीप दीपोत्सव 3. पुष्पांजलि व आरती 4. संकल्प व संस्मरण
hotel_class

20-दिवसीय चेतना रथ

उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी व विभिन्न अंचलों में प्रतिवर्ष अनवरत 20 दिन गतिशील पटेल चेतना रथ एवं सामूहिक आरती।

संकल्प दोहराएं
badge सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट

groups संस्थापक एवं ट्रस्टी गण

ट्रस्ट के मार्गदर्शक, संस्थापक पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य जो समाजोत्थान के इस पुनीत महा-अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

military_tech
1 • प्रधान ट्रस्टी

विक्रम सिंह

संस्थापक प्रधान ट्रस्टी / संस्थापक अध्यक्ष

Founder Chief Trustee & President

person_pin
2 • संस्थापक सचिव

प्रदीप सारंग

संस्थापक ट्रस्टी / संस्थापक सचिव

Founder Trustee & General Secretary

account_balance_wallet
3 • कोषाध्यक्ष

टी.आर. वर्मा

संस्थापक ट्रस्टी / कोषाध्यक्ष

Founder Trustee & Treasurer

hub
4 • समन्वयक

राम किशोर पटेल

संस्थापक ट्रस्टी / समन्वयक

Founder Trustee & Coordinator

groups
5 • संगठन प्रभारी

सुभाष चंद्र वर्मा

ट्रस्टी / संगठन प्रभारी

Trustee & Organization In-charge

domain
6 • कार्यालय प्रभारी

सदानंद वर्मा

ट्रस्टी / कार्यालय प्रभारी

Trustee & Office In-charge

shield सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट — पंजीकृत एवं अधिकृत निकाय

मुख्यालय: जनपद बाराबंकी, उत्तर प्रदेश • कार्यक्षेत्र: उत्तर प्रदेश एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष। समस्त पटेल अनुयायियों एवं राष्ट्र-निर्माताओं के स्वाभिमान व उत्थान को समर्पित।

सहभागिता के तीन मार्ग

सरदार पटेल अभियान में आपका योगदान

"पटेल-मान-सम्मान-स्वाभिमान के निरन्तर-उच्चीकरण हेतु स्वैच्छिक आधार पर समयदान, धन-दान, श्रमदान एवं वांछनीय योगदान करें।"

schedule

1. समयदान

प्रति सप्ताह या प्रति माह कुछ घंटे समाज के युवाओं को शिक्षित करने, जागरूकता संगोष्ठियों के आयोजन एवं 31 अक्तूबर दीपोत्सव अभियान के प्रचार हेतु समर्पित करें।

समयदानी स्वयंसेवक बनें arrow_forward
handyman

2. श्रमदान

20-दिवसीय पटेल चेतना रथ यात्रा, सामाजिक आयोजनों, पौधरोपण, चिकित्सा शिविरों एवं अशक्त-असहाय जनों की प्रत्यक्ष सेवा में अपना सक्रिय शारीरिक योगदान दें।

श्रमदान दल से जुड़ें arrow_forward
volunteer_activism

3. धनदान व सहयोग

साहित्य प्रकाशन, पत्र-पत्रिका विशेषांक, छात्र-छात्राओं हेतु प्रेरणा-वृत्ति (छात्रवृत्ति), निर्बल परिवारों की सहायता एवं शोध केन्द्रों के निर्माण हेतु स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग करें।

सहयोग राशि दान करें arrow_forward

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट एवं अभियान संबंधी प्रमुख जिज्ञासाएं

1. क्या सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट किसी राजनीतिक दल से जुड़ा है? expand_more
नहीं। यह संगठन पूर्णतया अराजनैतिक है। यह कभी भी किसी राजनैतिक दल अथवा राजनेता का न समर्थन करेगा न विरोध करेगा। यह केवल पटेल अनुयायियों व भावी पीढ़ी की समस्त उन्नति एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित है।
2. 31 अक्टूबर को क्या विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं? expand_more
31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर घर-घर पूड़ी-पकवान बनवाए जाते हैं, शाम को कम से कम "पाँच-दीप" जलाकर दीपोत्सव मनाया जाता है, पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाती है, ट्रस्ट का संकल्प दुहराया जाता है और उनके जीवन के प्रेरणास्पद संस्मरणों पर गोष्ठी होती है।
3. पटेल आरती का क्या विधान है और यह कब शुरू हुई? expand_more
सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट द्वारा पटेल जी को देवता या ईश्वर न मानकर बल्कि 'महामानव महापुरुष' मानकर श्री वल्लभ पटेल की आरती का विधान विश्व में पहली बार बाराबंकी (उ.प्र.) में सजाया और संवारा गया है। प्रतिवर्ष 20-दिवसीय पटेल चेतना रथ यात्रा के दौरान सामूहिक आरती की जाती है।
4. ट्रस्ट की सदस्यता अथवा सहयोग कैसे प्राप्त करें? expand_more
आप वेबसाइट के माध्यम से स्वयंसेवक पंजीकरण भर सकते हैं या संस्थापक सचिव प्रदीप सारंग जी से +91 9919007190 अथवा contact@pradeepsarang.in पर संपर्क कर सकते हैं।
flag

"एकता ही हमारी शक्ति है, स्वाभिमान ही हमारा जीवन है"

आइए सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट के साथ जुड़कर एक सुशिक्षित, संस्कारित, आत्मनिर्भर एवं अखंड भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।

eco आँखें फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित तथा प्रदीप सारंग द्वारा संस्थापित "ग्रीन गैंग"

स्वयंसेवक / सदस्यता सहभागिता प्रपत्र

कृपया अपनी सही जानकारी भरें ताकि आपके निकटतम क्षेत्र के ग्रीन गैंग समन्वयक आपसे संपर्क कर सकें।

eco

सदस्यता दो प्रकार की है-

1 ग्रीन स्वयंसेवक ₹500 • एक बार

एक बार 500 रुपये जमा करने वाले व्यक्ति को ग्रीन स्वयं सेवक "ग्रीन वॉलंटियर" तथा "हरित स्वयंसेवक" कहा जायेगा।

2 स्वयंसेवक ₹50 • १ वर्ष

50 रुपये जमा करके कोई व्यक्ति एक वर्ष के लिए "वालंटियर" तथा "स्वयंसेवक" कहा जायेगा।

payments

ग्रीन स्वयंसेवक शुल्क भुगतान — ₹500

ग्रीन स्वयंसेवक ("ग्रीन वॉलंटियर" / "हरित स्वयंसेवक") हेतु ₹500/- का भुगतान कर स्क्रीनशॉट अपलोड करें।

₹500 • एक बार / स्थायी
UPI QR Code
BHIM UPI • GPay • PhonePe • Paytm

ग्रीन स्वयंसेवक ₹500 QR कोड

Aankhe Foundation

alternate_email pradeep@upi
खाता धारक: Aankhe Foundation
बैंक व खाता संख्या: Canara Bank (3110201013680)
IFSC कोड: CARB0018631
eco एक बार 500 रुपये जमा करने वाले व्यक्ति को ग्रीन स्वयं सेवक "ग्रीन वॉलंटियर" तथा "हरित स्वयंसेवक" कहा जायेगा।
UPI / बैंक भुगतान की रसीद या स्क्रीनशॉट (JPG, PNG, PDF)
12 अंकों का UPI UTR नंबर या बैंक रेफरेंस नंबर दर्ज करें
volunteer_activism माटी और मनुष्यता का ऋण • 100% पारदर्शी एवं जन-समर्पित सहयोग

लोक-सहयोग एवं दान संकल्प (Donate Now)

प्रदीप सारंग जनसेवा एवं पर्यावरण न्यास — आपका प्रत्येक अंशदान सीधे ज़मीनी बदलाव लाता है।

UPI QR Code
BHIM UPI • GPay • PhonePe • Paytm

आधिकारिक UPI QR कोड

Aankhe Foundation

alternate_email pradeep@upi
खाता धारक: Aankhe Foundation
बैंक व खाता संख्या: Canara Bank (3110201013680)
IFSC कोड: CARB0018631
verified भुगतान के उपरांत नीचे दिए गए प्रपत्र में UTR दर्ज करें। डिजिटल पावती तुरंत जारी की जाएगी।
₹
12 अंकों का UPI UTR नंबर अथवा बैंक संदर्भ संख्या
JPG, PNG अथवा PDF रसीद अपलोड करें