जीवनांकिक प्रदीप सारंग — प्रेरणाप्रद जीवन-वृत्त, उपलब्धियाँ, सम्मान एवं सेवा-यात्रा
वर्ष 1969 से अप्रैल 2025 तक प्राप्त समस्त सम्मान-पत्र, प्रशस्ति-पत्र, राष्ट्रीय अलंकरण, खेल व सांस्कृतिक पुरस्कार, प्रशिक्षण एवं सामाजिक सेवा का प्रामाणिक दस्तावेज़।
green morning ग्रीन मॉर्निंग लिखे स्टिकर्स के आविष्कारक, ग्रीन गैंग के संस्थापक डॉ प्रदीप सारंग जी उत्तर प्रदेश भारत के जिला बाराबंकी स्थित ग्राम कमरावां में जन्मे प्रदीप सारंग ने धरती पर हरियाली बढ़ाने तथा लोगों के दिल दिमाग में हरियाली की रुचि जगाने के उद्देश्य से green gang ग्रीन गैंग की स्थापना की।
प्रचलित अभिवादन शैली Good Morning की जगह Green Morning, Good Afternoon की जगह Green Afternoon, Good Evening की जगह Green Evening, Good Night की जगह Green Night की खोज करके जनमानस के दिल दिमाग में स्थापित करते हुए प्रचलित किया।
हरियाली एवं सामाजिक परिवर्तन को समर्पित व्यक्तित्व मोटीवेशनल स्पीकर कवि साहित्यकार पत्रकार रंगकर्मी प्रदीप सारंग ने अपना सम्पूर्ण जीवन उक्त उद्देश्यों की पूर्ति प्राप्ति हेतु नियोजित किया हुआ है। अनेक संस्थाओं तथा वन विभाग बाराबंकी द्वारा सम्मानित तथा उत्तर प्रदेश के नमामि गंगे अंतर्गत भूगर्भ जल एवं नदी संरक्षण विषयक जन जागरण तथा उत्कृष्ट कार्य हेतु भगीरथ अलंकरण से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश शासन माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया है। भारत सरकार के नमामि गंगे अंतर्गत जारी निर्देश क्रम में गठित जिला गंगा समिति बाराबंकी में जिलाधिकारी द्वारा नामित सदस्य हैं। पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी जनजागरण में श्री सारंग जी का बहुत योगदान है।
जूनियर रेडक्रॉस सदस्यता 1979 कक्षा 6 छात्र रूप में।
घाघरा बाढ़ सहायता शिविर गनेश पुर, रामनगर, बाराबंकी में 12 से 15-08-1981 चार दिवसीय आवसीय शिविर में सामाजिक सेवा का पहला सामूहिक अवसर।
भारत सरकार के शिक्षा तथा समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 1980-81 में आयोजित राष्ट्रीय शारीरिक कुशलता परीक्षण में भाग लिया और टू स्टार (दो सितारे) प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
भारत स्काउट की छात्र सदस्यता एवं प्रशिक्षण
जूनियर हाईस्कूल, कक्षा 8 उत्तीर्ण 1982, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर, बाराबंकी।
उद्यान एवं फल उपयोग निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा जन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में 16-08-1982 से 30-08-1982 तक आयोजित फल एवं सब्जी संरक्षण प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग, एवं प्रमाण पत्र प्राप्त।
हाईस्कूल उत्तीर्ण 1984, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर।
युवक मंगल दल की सदस्यता। एक महीने में ही ग्राम अध्यक्ष चुने गए। अनेक सामाजिक कार्य व खेलकूद में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी।
इण्टर मीडिएट उत्तीर्ण 1986, सिटी इण्टर कालेज, बाराबंकी।
युवा कल्याण विभाग बाराबंकी द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस 1985 की जनपदीय रैली में सबसे आगे राष्ट्र ध्वज लेकर चलने का अवसर प्राप्त।
गीताप्रेस गोरखपुर से प्रकाशित कल्याण पत्रिका में "एक घटना" शीर्षक से सच घटना पर आधारित प्रेरणादायक आलेख 1986 में प्रकाशित।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बाराबंकी द्वारा 15-01-1987 को आयोजित क्षेत्रीय युवक खेलकूद समारोह में प्रतिभाग कर 100 मीटर दौड़ में द्वितीय तथा कबड्डी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
युवक मंगल दल के युवाओं के साथ अनेक बार गांव की नाली सफाई, रास्ता सुदृढ़ीकरण, वृक्षारोपण जैसे अनेक कार्यक्रम संचालित।
राष्ट्रीय सेवा योजना में दो वर्षों के दौरान एक दिवसीय दस शिविरों तथा दस दिवसीय (13-10-1986 से 22-10-1986 तथा 01-10-1987 से 10-10 1987) दो आवसीय शिविरों में प्रतिभाग।
पत्रकारिता प्रशिक्षण प्राप्त। (पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों के लिए सूचना विभाग में आयोजित प्रशिक्षण शिविर 1987)
पुरस्कार
प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित क्षेत्रीय युवक खेककूद समारोह (26-12-1987) में प्रतिभाग कर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय तथा 800 मीटर दौड़ में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
"अनुशासित युवक"
युवा कल्याण विभाग द्वारा 26-12-1987 को आयोजित खंड स्तरीय युवा विचार गोष्ठी में एक वर्ष की युवक मंगल दल की अनेक गतिविधियों की दृष्टिगत "अनुशासित युवक" घोषित किया गया एवं खण्ड विकास अधिकारी बंकी, द्वारा पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार
क्षेत्रीय ग्रामीण युवक खेलकूद प्रतियोगिता (04-12-1988) विकास खण्ड बंकी बाराबंकी में प्रतिभाग कर 800 मीटर दौड़ में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
भारत की राष्ट्रीय परेड में प्रतिभाग
राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से श्रेष्ठ स्वयं सेवक के रूप में चयनित होकर भारत की गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड 26 जनवरी 1988 में सम्मिलित होकर गणवेश एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
प्रशस्ति पत्र एवं सार्वजनिक सम्मान
भारत की स्वाधीनता की40 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 08 अगस्त 1987 को आयोजित राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम "पॉवन माटी संचय" में तथा पॉवन माटी कलश सहित विधान भवन लखनऊ तक पदयात्रा में सक्रिय योगदान हेतु जिलाधिकारी बाराबंकी श्रीमान निरोती लाल गुप्त जी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र एवं सार्वजनिक सम्मान प्राप्त किया। (25 मई 1988)
प्रशस्ति पत्र
लायन्स क्लब सोमैय्या नगर बाराबंकी द्वारा आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में सेवा कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त। (03-01-1988)
राष्ट्रीय सेवा कर्मी प्रशिक्षण
नेहरू युवा केन्द्र बाराबंकी के स्थापना वर्ष में राष्ट्रीय सेवा कर्मी के रूप में चयनित होकर साक्षरता निकेतन लखनऊ में आयोजित दस दिवसीय आवासीय " राष्ट्रीय सेवा कर्मियों के अभिनवी प्रशिक्षण शिविर (09-04-1988 से 18-04-1988) में सहभाग किया।
प्रशस्ति पत्र
युवक मंगल दल ग्राम अध्यक्ष के रूप में विकास खंड बंकी में ब्लॉक स्तरीय सर्वश्रेष्ठ युवक का पुरस्कार प्राप्त किया। खण्ड विकास अधिकारी बंकी बाराबंकी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्राप्त।(05-12-1988)
पुरस्कार
युवा कल्याण विभाग बाराबंकी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर एकांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीमान तुलसी राम जी हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्राप्त किया। 1988
स्नातक उत्तीर्ण 1989, जवाहरलाल नेहरू स्मारक परास्नातक महाविद्यालय बाराबंकी से।
प्रशस्ति पत्र
लायन्स क्लब सोमैय्या नगर बाराबंकी द्वारा आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में सेवा कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त। (03-01-1989)
रंग-कर्म अभिनय प्रशिक्षण
रंग-मंच निर्देशक शशांक बहुगुणा जी के निर्देशन में 16 दिवसीय (05 से 20-02-1989) रंग-कर्म अभिनय प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर, श्री उर्मिल कुमार थपलियाल के कर कमलों से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
पुरस्कार
जवाहरलाल नेहरू स्मारक परास्नातक महाविद्यालय बाराबंकी के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग कर 3000 मीटर दौड़ में तृतीय, 100×4 रिले दौड़ में तृतीय, पुरस्कार प्राप्त किया। (02-05-1989)
पुरस्कार
स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र रूप में जवाहरलाल नेहरू स्मारक परास्नातक महाविद्यालय बाराबंकी में विश्वखाद्य दिवस पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रमाण पत्र वार्षिकोत्सव में प्राप्त (02-05-1989)
आवासीय प्रशिक्षण
साक्षरता निकेतन लखनऊ द्वारा आयोजित प्राथमिक स्क्रीन प्रिंटिंग तकनीकी प्रशिक्षण(18-08-1989 से 01-09-1989) आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रमाण पत्र
युवा कल्याण विभाग बाराबंकी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम (19,20 दिसम्बर 1989) में प्रतिभाग कर एकांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिला विकास अधिकारी बाराबंकी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी बाराबंकी हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
पुरस्कार
27 वीं जनपदीय ग्रामीण खेककूद प्रतियोगिता 1989-90 में प्रतिभाग कर वालीबॉल में प्रथम व 400×4 रिले दौड़ में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
स्वास्थ्य प्रशिक्षण
रिसर्च सोसायटी आफ होम्योपैथी द्वारा 29 अप्रैल 1990 को आयोजित ड्रग सम्बन्धी एक दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विवेकानंद युवा पुरस्कार
राष्ट्रीय सेवा क्षेत्र में विशिष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए 21 जनवरी 1991 को बाराबंकी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयोजन में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्री बी सत्यनारायण रेड्डी जी द्वारा विवेकानंद युवा पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय एकीकरण शिविर ( 12-03-1991 से 21-03-1991) में स्थानीय युवा के रूप में प्रतिभाग।
राष्ट्रीय सेवा कर्मी प्रशिक्षण
उड़ीसा प्रान्त में 14 दिवसीय( 26जून 1990 से 09 जुलाई 1990) राष्ट्रीय सेवा कर्मी आवासीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया।
स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर
रिसर्च सोसायटी आफ होम्योपैथी द्वारा 13 अक्टूबर 1991 को आयोजित एक दिवसीय ड्रग सम्बन्धी स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया।
पुरस्कार
क्षेत्र स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 1990-91 में प्रतिभाग कर 800 मीटर दौड़ में प्रथम, तथा कबड्डी में प्रथम स्थान पुरस्कार प्राप्त किया।
पुरस्कार
28वीं जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम (युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बाराबंकी द्वारा आयोजित) में प्रतिभाग कर एकांकी (पुरुष) में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
पुरस्कार
28वीं जनपदीय ग्रामीण खेककूद प्रतियोगिता 1990-91 में प्रतिभाग कर जिमनास्टिक में तृतीय स्थान पुरस्कार प्राप्त किया।
जिला युवा पुरस्कार
नेहरू युवा केन्द्र बाराबंकी द्वारा जिला युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 31-03-1992.
पर्वतीय साहसिक यात्रा
नेहरु युवा केन्द्र संगठन भारत सरकार द्वारा में हिमाचल प्रदेश में आयोजित सात दिवसीय पर्वतीय साहसिक यात्रा में प्रतिभाग किया। 1992
राज्य संदर्भ केंद्र उत्तर प्रदेश साक्षरता निकेतन लखनऊ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनसंख्या शिक्षा प्रशिक्षण (07-08-1992 से 08-08-1992) में प्रतिभाग किया।
पुरस्कार
कामता प्रसाद सुन्दर लाल साकेत महाविद्यालय फैजाबाद के प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा विभाग/जनसंख्या-शिक्षा क्लब द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बी एड छात्र रूप में प्रतिभाग कर, प्रथम स्थान/पुरस्कार प्राप्त किया।
पुरस्कार
30वीं जनपदीय ग्रामीण खेककूद प्रतियोगिता 1992-93 (युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बाराबंकी द्वारा आयोजित) में प्रतिभाग कर वेटलिफ्टिंग में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
पुरस्कार
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बाराबंकी द्वारा आयोजित जनपदीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 1993-94 में प्रतिभाग कर प्रहसन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
पुरस्कार
31वीं जनपदीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 1993-94 में प्रतिभाग कर भारोत्तोलन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शिक्षा स्नातक उपाधि
अवध विश्वविद्यालय से 1993 में बैचलर ऑफ एजुकेशन (शिक्षा स्नातक/बी एड) की उपाधि प्राप्त की।
आवासीय प्रशिक्षण
राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा संचालित सम्पूर्ण साक्षरता अभियान बाराबंकी में जिला समन्वयक बतौर राज्य संदर्भ केंद्र साक्षरता निकेतन लखनऊ से (03-10-1994 से 08-10-1994) "प्रमुख सन्दर्भ व्यक्ति" छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
पुरस्कार
32 वीं जनपदीय ग्रामीण खेककूद प्रतियोगिता वर्ष 1994-95 में प्रतिभाग कर मल्लखंभ पिरामिड में तृतीय स्थान/पुरस्कार प्राप्त किया।
जिला समन्वयक के रूप में सम्पूर्ण साक्षरता अभियान, उत्तर साक्षरता अभियान व सतत शिक्षा अभियान में कई वर्ष कार्य किया।
साक्षात्कार
हिन्दी दैनिक समाचार पत्र "स्वतंत्र चेतना" के 02 अप्रैल 1997 अंक में साक्षात्कार प्रकाशित हुआ।
मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित छः दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण(18 से 23-11-1996) में प्रतिभाग किया।
कार्यशाला प्रतिभाग
यूनिसेफ द्वारा 05, 06 अप्रैल 1997 में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला (एड्स एवं पोषण) में प्रतिभाग किया।
आयुर्वेद-रत्न" उपाधि
हिन्दी विश्वविद्यालय इलाहाबाद से सम्बद्ध हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग से 31-12-1997 को "आयुर्वेद-रत्न" की उपाधि प्राप्त किया।
पुरुस्कार
सहारा परिवार बाराबंकी द्वारा 15 अगस्त 1998 को आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
नवोदित भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा पुलिस लाइन बाराबंकी में आयोजित गाँधी जयंती 1998 उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री रघुवर दयाल वर्मा वन एवं जंतु उद्यान मंन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हस्ताक्षरित अतिविशिस्ट प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षण
क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब लखनऊ में आयोजित 5 दिवसीय "यू. एन.डी.पी पंचायत प्रशिक्षण (18-08-2003 से 22-08-2003) में जिला समन्वयक सतत शिक्षा कार्यक्रम बाराबंकी बतौर प्रतिभाग किया।
युवा दिवस सम्बोधन
उत्तरांचल स्थित राजकीय बालिका इण्टर कालेज काशीपुर, उधम सिंह नगर में युवा सम्राट स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह के समापन समारोह 19 जनवरी 2006 में मुख्य- व्यक्तव्य के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। जहाँ राष्ट्रीय सेवा योजना और पर्यावरण क्लब से जुड़े छात्र छात्राओं के बहुत बड़े समूह को सम्बोधित करने का अवसर प्राप्त किया। जिसे वहां के लोगों ने युवा क्रांति की शुरुवात जैसे विशेषण से प्रशंसा की गयी।
नेशनल बी बोर्ड द्वारा प्रायोजित माध्वी पालन विकास पर दो दिवसीय संगोष्ठी (08,09 जून 2007) में प्रतिभाग किया।
आवासीय प्रशिक्षण
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान लखनऊ के मुख्यालय परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय "सगंध व औषधीय पौधों की खेती" आवासीय प्रशिक्षण(24-12-2007 से 28-12-2007) में प्रतिभाग किया।
सम्मान एवं प्रमाण पत्र
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बाराबंकी द्वारा दो दिवसीय जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम (02 एवं 03 जनवरी 2009) में निर्णायक के रूप में तथा संचालक के रूप में प्रतिभाग किया। जिला विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र/सम्मान प्राप्त।
प्रमाण पत्र
राष्ट्रीय एकता विषयक एक दिवसीय सेमिनार (21-01-2009) में प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्राप्त।
प्रमाण पत्र
विश्व रेडक्रास दिवस पर इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी बाराबंकी द्वारा आयोजित स्वेच्छिक रक्तदान शिविर (08 मई 2010) में रक्तदान किया और जिलाधिकारी बाराबंकी हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
नागरिक-अभिनन्दन
अपने कर्मो द्वारा समाज को रचनात्मक दिशा में ले जाने हेतु अखिल भारतीय विश्वकर्मा कल्याण परिषद बाराबंकी द्वारा विश्वकर्मा जयन्ती 2010 के अवसर पर श्री सारंग का नागरिक-अभिनन्दन किया गया।
प्रशस्ति पत्र
रेडक्रॉस सोसायटी के संस्थापक के जन्म दिवस/विश्व रेडक्रास दिवस(08 मई 2015) के अवसर पर जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा सम्मानित होकर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
प्रशस्ति पत्र
श्री देवता मेला मंजीठा में स्वयं सेवकों का पाँच दिवसीय आवासीय शिविर (30-07-2015 से 03-08-2015) लगाए जाने पर सराहनीय सेवा के लिए पुलिस उपाधीक्षक सदर (श्री विशाल विक्रम सिंह) द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र मेला समापन समारोह में प्राप्त किया।
अभिनन्दन
रक्त कोष जिला चिकित्सालय बाराबंकी में रक्तदान करने और अन्य से कराने के लिए जिलाधिकारी बाराबंकी (श्रीमान उदय भानु त्रिपाठी) द्वारा अभिनन्दन किया गया।
अभिनन्दन
हिन्दी पत्रकारिता के 190 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सीतापुर द्वारा आयोजित नौ जनपदीय क्षेत्रीय सम्मेलन (18 सितम्बर 2016) में नागरिक अभिनंदन किया गया।
प्रशस्ति पत्र
वन्य जीव संरक्षण/ गौरैया संरक्षण में सराहनीय योगदान हेतु सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बाराबंकी द्वारा फतेहपुर बाराबंकी में आयोजित समारोह में 05-10-2016 को मुख्य अतिथि वन मंत्री मा. फरीद महफूज किदवई द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति पत्र
इण्डियन जर्नलिस्ट एशोसिएशन बिहार राज्य इकाई द्वारा 05 अप्रैल 2017 को आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन हाजी पुर, वैशाली, बिहार में स्वच्छ एवं बेबाक पत्रकारिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति पत्र
श्री नाग देवता मेला मंजीठा में युवाओं/स्वयं-सेवकों के पाँच दिवसीयआवासीय सेवा सहायता शिविर (08 से 12-07-2017 तक एवं 28-07-2017) के समापन समारोह में पुलिस उपाधीक्षक सदर (श्री उमाशंकर सिंह) द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान
पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति उत्तर प्रदेश द्वारा बाराबंकी में आयोजित पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2017 में सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति पत्र
श्री नाग देवता मेला मंजीठा में युवाओं/स्वयं-सेवकों के पाँच दिवसीय आवासीय सेवा सहायता जागरूकता शिविर (26 से 30-07-2018) एवं 14 व 15-08-2018) के समापन समारोह में एएसपी बाराबंकी (श्री अशोक कुमार सिंह) द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सेवा रत्न सम्मान
उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसायटी के उपक्रम "जागो री जागो" द्वारा संचालित *बेटियाँ शिक्षा से जुड़ें, आत्मनिर्भर होकर सशक्त बनें* के प्रयासों में विशिष्ट योगदान हेतु सेवा रत्न सम्मान 13-09-2018 को प्रदान किया गया।
प्रशस्ति-पत्र
महादेवा महोत्सव 2018-19 में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजन में अप्रतिम सहयोग हेतु जिलाधिकारी बाराबंकी (श्रीमान उदयभानु त्रिपाठी) जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सम्मान-पत्र
बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान बाराबंकी द्वारा 22 अक्टूबर 2018 को आयोजित समारोह में साहित्यिक सामाजिक पत्रकारिता क्षेत्र में अति विशिष्ट अवदान/सेवाओं के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
प्रमाणपत्र
शिक्षा तथा संस्कृति प्रवर्धन केंद्र नेपाल द्वारा आयोजित अवधी भाषा साहित्य संस्कृति वाङ्गमय संगोष्ठी (10-11 मई 2019) में सक्रिय प्रतिभागिता के लिए नेपाल सरकार के सामाजिक विकास मंत्री (माननीय सुदर्शन बराल जी) द्वारा प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
नेपाल में सम्मान
अवधी सांस्कृतिक विकास परिषद नेपाल एवं अवध भारती संस्थान भारत के तत्वावधान में बौद्ध विश्वविद्यालय लुम्बिनी नेपाल, में आयोजित अंतर्राष्ष्ट्रीय अवधी सम्मेलन (10-11 मई 2017) में अवधी भाषा साहित्य संस्कृति के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
"अवध ज्योति रजत जयंती सम्मान"
अवधी भाषा, साहित्य और संस्कृति के उन्नयन संवर्धन, प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय योगदान हेतु अवध भारती संस्थान बाराबंकी द्वारा "अवध ज्योति रजत जयन्ती सम्मान" से अलंकृत किया गया।
प्रशस्ति पत्र
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दौरान sveep (सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम में पूर्ण मनोयोग के साथ सहभाग हेतु जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी बाराबंकी (श्रीमान उदयभानु त्रिपाठी) जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
प्रशस्ति पत्र
लोकसभा निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में सराहनीय योगदान करने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश (श्रीमान एल वेंकटेश्वर लू) जी से 27 जुलाई 2019 को लोकसभागार बाराबंकी में प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
प्रशस्ति पत्र
विश्व रक्तदाता दिवस 2919 को रक्तकोष जिला चिकित्सालय बाराबंकी द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कई बार रक्तदान कराकर लोगों का जीवन बचाने के प्रशंसनीय एवं प्रेरणास्पद कार्य हेतु जिलाधिकारी बाराबंकी (श्रीमान डॉ आदर्श सिंह) जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
प्रशस्ति पत्र
श्री नाग देवता मेला मंजीठा 2019 (22 दिवसीय) में कानून व्यवस्था बनाये रखने, शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में पूर्ण मनोयोग से कार्य दायित्व का निर्वहन करने हेतु मेला समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी (श्रीमान अशोक कुमार सिंह) द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति-पत्र
नेहरू युवा केन्द्र बाराबंकी द्वारा आयोजित जिला युवा सम्मेलन 2020 में मुख्य अतिथि सांसद बाराबंकी उपेन्द्र सिंह रावत तथा उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार दिनेश प्रताप सिंह जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रसंशा पत्र
जिला जेल बाराबंकी में बंदियों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु आयोजित कवि सम्मेलन 08-02-2020 में काव्य पाठ कर प्रसंशा पत्र प्राप्त किया।
कोरोना योद्धा सम्मान/ प्रशस्ति पत्र
इंसानियत फाउण्डेशन द्वारा कोरोना काल मे विशिष्ट जन सेवाओ हेतु कोरोना योद्धा सम्मान/ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मार्च 2020
अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल बाराबंकी द्वारा कोविड 19 के दौरान सेवा सहायता कार्य हेतु 03-05-2020 "कोरोना योद्धा" सम्मान प्रदान किया गया।
कोरोना योद्धा सम्मान/ प्रशस्ति पत्र
गुलजार फाउण्डेशन एवं प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान /प्रशस्ति पत्र प्राप्त। अप्रैल 2020
प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान
अमर शहीद फ्लाइंग लेफ्टिनेंट स्व0 शंकर दयाल बाजपेयी स्मारक समिति बाराबंकी द्वारा 33 वें श्रद्धांजलि समारोह 2020 में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान विशेष सेवा सहायता कार्यों के लिए सम्मान व प्रशस्ति पत्र।
प्रशस्ति-पत्र
साझी विरासत संस्था द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति पत्र
बाराबंकी के साहित्य इतिहास (शोध संदर्भ) के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो0 रवि शंकर सिंह कुलपति डॉ राम मनोहर लोहिया विश्व विद्यालय अयोध्या द्वारा बाराबंकी के साहित्यिक इतिहास संग्रह करने में विशिष्ट भूमिका हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित।
प्रकृति साहित्य रत्न सम्मान
नीला जहान फाउण्डेशन उ0प्र0 द्वारा यूपी महोत्सव 2021-22 के तत्वावधान में पर्यावरण, नदियों के संरक्षण, जान जागरण, प्रकृति साहित्य सृजन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु "प्रकृति साहित्य रत्न सम्मान" प्रदान किया गया।
प्रशस्ति पत्र
सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) द्वारा मतदाताओं को शत प्रतिशत निर्भीक निष्पक्ष मतदान हेतु प्रेरित करने के लिये जी आई सी बाराबंकी में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जनवरी 2022 में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिन्दी अवधी साहित्य सेवी अभिनन्दन
सहयोगी आर बी पी जी कालेज खुशहालपुर बाराबंकी के हिन्दी अवधी साहित्य सेवी अभिनंदन समारोह में हिन्दी अवधी बोली भाषा के संरक्षण एवं उत्थान हेतु नागरिक अभिनन्दन करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
जनकवि पं0 बंशीधर शुक्ल पुरस्कार
अवधी साहित्य एवं राष्ट्र-भारती के सिंधु को अपनी गद्य-पद्यमयी कला-पयस्वनी से सरस बनाने हेतु राष्ट्र कवि पं0 बंशीधर शुक्ल स्मारक एवं साहित्य प्रकाशन समिति लखीमपुर, खीरी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष दिये जाने वाले जनकवि बंशीधर शुक्ल पुरस्कार की उपाधि (2022) से विभूषित किया गया।
श्री नाग देवता मेला मंजीठा धाम, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित मेला में पाँच दिवसीय 12-07-2022 से 16-02-2022 तक तथा दो दिवसीय 01-08-2022 से 02-08-2022 तक सेवा सहायता शिविर सम्पन्न कराने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय अवधी सम्मेलन नेपाल में प्रतिभाग कर एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
गोस्वामी तुलसीदास अवधी सम्मान
अवधी साहित्य संस्थान अमेठी द्वारा 12 सितम्बर 2022 को कालजयी रचनाकार मलिक मुहम्मद जायसी की मजार पर आयोजित कार्यक्रम में अवधी सेवाओं हेतु प्राप्त।
भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 22-23 दिसम्बर 2022 में प्रतिभाग कर अवधी में शोध सारांश प्रस्तुत किया एवं प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
उ.प्र. हिंदी संस्थान लखनऊ से अनुदानित होकर स्वरचित पुस्तक "सारंग-कुण्डलिया" का प्रकाशन।
केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा(भारत सरकार) द्वारा निर्माणाधीन (अवधी हिंदी अंग्रेजी) त्रिभाषी शब्दकोश में भाषा विशेषज्ञ के रूप में नामित। 03-02-2023.
राष्ट्रीय जलवायु सेना द्वारा आयोजित विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव 2023 के अवसर पर प्रदान किया गया "राष्ट्रीय आदिवासी गौरव सम्मान- 2023".
भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी उत्तर प्रदेश सरकार एवं गुलज़ार फाउंडेशन द्वारा 26 नवम्बर 2023 को "अल्लामा इकबाल अवार्ड 2023" प्रदान किया गया।
जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2023-24 में आयोजन को सफल बनाने हेतु सांसद बाराबंकी उपेन्द्र सिंह रावत के कर कमलों से प्रशस्ति-पत्र प्राप्त किया। 04 मार्च 2023.
महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती समारोह सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश एवं युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच उप्र द्वारा "सारस्वत सम्मान" प्रदत्त।
हिंदी दैनिक सन्दौली टाइम्स परिवार द्वारा आयोजित वार्षिक बैठक में प्रशस्ति पत्र प्राप्त। 13 जनवरी 2023.
गौरैया संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन में योगदान हेतु नियामत पुर वन ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में आई एफएस आकाशदीप बधावन डिविजनल फारेस्ट आफिसर बाराबंकी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र एव सम्मान प्राप्त किया।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बाराबंकी द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता 2023-24 में प्रशस्ति-पत्र प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी एव बाबूराव विष्णु पराड़कर की स्मृति में दो दिवसीय पत्रकारिता दिवस समारोह 30,31 मई 2023 में प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
टीआरसी ला कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2023 को आयोजित एक दिवसीय पर्यावरणीय कार्यशाला में प्रशस्ति पत्र प्राप्त।
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, लखनऊ, उप्र द्वारा 7500 रुपये की नगद धनराशि सहित साहित्य-गौरव 2024-25 से सम्मानित।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ और जी जी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से "अटल प्रतिभा सम्मान" प्रदान किया गया।
अवधी बुंदेली जनजागरण यात्रा 2024 के समापन पर बुंदेलखंड साहित्य समिति झाँसी उप्र द्वारा झांसी में 28 अगस्त 2024 को "अवध ज्योति सृजन सम्मान" प्रदान किया गया।
राजकीय हाईस्कूल भनौली, बंकी, बाराबंकी में आयोजित कैरियर मेला 09-11-2024 को कैरियर काउंसलर के रूप में प्रतिभाग एवं प्रशस्ति-पत्र प्राप्त।
हिंदी साहित्य सेवा समिति भौली, बक्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा "समाज गौरव सम्मान 2025" प्रदान किया गया।
श्री गंगा साहित्य रत्न सम्मान 2025
(शान्ती सेवा फॉउन्डेशन नेशनल NGO बीसलपुर, लखीमपुर उप्र द्वारा प्रदत्त)
कोई अभिलेख नहीं मिला
कृपया भिन्न शब्द या वर्ष डालकर पुनः खोजें।